Wednesday , September 16 2026

आशा कार्यकर्ताओं के लिए दिल्ली सरकार का फैसला, दोगुनी हुई प्रोत्साहन राशि; 6 हजार रुपये का लाभ

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में उनके निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब आशा कार्यकर्ताओं को 3,000 रुपये के बजाय 6,000 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

सरकार के इस फैसले का लाभ दिल्ली में काम कर रहीं सभी 6,725 आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा। इसके अलावा उन्हें मिलने वाले अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे।

आर्थिक सुरक्षा पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर सरकार लंबे समय से विचार कर रही थी। उन्होंने इसे सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, राशि दोगुनी किए जाने से आशा कार्यकर्ताओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और उनके काम के प्रति उत्साह व मनोबल बढ़ेगा। सरकार का कहना है कि इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा

दिल्ली सरकार के मुताबिक, आशा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रोत्साहन राशि में वृद्धि को उनके योगदान के सम्मान के साथ-साथ महिला आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया कदम बताया गया है।

सरकार का मानना है कि बेहतर आर्थिक सहायता मिलने से आशा कार्यकर्ताओं की सेवा निरंतरता को बढ़ावा मिलेगा और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Check Also

दिल्ली को मिलेगा एक और रिंग रोड, 55 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर छह फेज में होगा तैयार

दिल्ली में जाम से राहत के लिए बनेगा नया एलिवेटेड रिंग रोड, 55 किमी लंबा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *