Monday , October 12 2026

Spider Man Brand New Day: बॉलीवुड फिल्मों के बीच टिकी टॉम हॉलैंड की फिल्म, 22वें दिन किया इतना कलेक्शन

टॉम हॉलैंड स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय सिनेमाघरों में 22 दिन पूरे कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ जैसी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म की कमाई जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि गुरुवार को 22वें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 84 लाख रुपये कमा लिए। वहीं, सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने बुधवार को 1.40 करोड़ रुपये और गुरुवार को 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का कुल नेट कलेक्शन 474.34 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और अब फिल्म 500 करोड़ क्लब के करीब है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म यह आंकड़ा पार कर सकती है।

फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है।

Check Also

गौरव खन्ना ने राम के रूप में जीता प्रशंसकों का दिल, आगरा में पहली बार मंच पर दिखा खास अंदाज

टीवी अभिनेता और रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के विजेता गौरव खन्ना इन दिनों अपने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *