Wednesday , October 7 2026

अयोध्या में राम मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या दौरे के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विकसित की गई नई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों व ट्रस्ट पदाधिकारियों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की। मंदिर पहुंचने पर राम मंदिर के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रामलला और रामदरबार में हाजिरी लगाई।

इससे पहले सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हनुमानगढ़ी स्थित इमली बाग में ब्रह्मलीन महंत संतराम दास को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले रामकथा पार्क स्थित ब्रह्मलीन महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर गए। परमहंस की 23वीं पुण्यतिथि पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत मौजूद रहे।

राम मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम ने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Check Also

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: आशा कार्यकर्ताओं का भत्ता दोगुना, शुरू हुईं कई स्वास्थ्य योजनाएं

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *