इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2026 में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 और सीरीज-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली मॉक टेस्ट सीरीज 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि दूसरी सीरीज 23 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।
ICAI ने 10 अगस्त को जारी सूचना में बताया कि उम्मीदवार मॉक टेस्ट का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित पोर्टल पर देख सकते हैं। मॉक टेस्ट का उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा के माहौल में तैयारी करने और अपनी कमियों का आकलन करने का अवसर देना है।
9 सितंबर से सीरीज-1
सीरीज-1 में पहला पेपर फाइनेंशियल रिपोर्टिंग का होगा, जो 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 11 सितंबर को फाइनेंशियल मैनेजमेंट, 15 सितंबर को ऑडिट एंड एथिक्स, 17 सितंबर को डायरेक्ट टैक्स, 19 सितंबर को इंडायरेक्ट टैक्स और 21 सितंबर को बिजनेस सॉल्यूशन व केस स्टडी का मॉक टेस्ट होगा।
अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार मॉक टेस्ट में फिजिकल और वर्चुअल दोनों माध्यमों से शामिल हो सकेंगे।
सीरीज-1 का शेड्यूल
पेपर विषय तारीख
पेपर 1 फाइनेंशियल रिपोर्टिंग 9 सितंबर
पेपर 2 फाइनेंशियल मैनेजमेंट 11 सितंबर
पेपर 3 ऑडिट एंड एथिक्स 15 सितंबर
पेपर 4 डायरेक्ट टैक्स 17 सितंबर
पेपर 5 इंडायरेक्ट टैक्स 19 सितंबर
पेपर 6 बिजनेस सॉल्यूशन व केस स्टडी 21 सितंबर
23 सितंबर से सीरीज-2
मॉक टेस्ट की दूसरी सीरीज 23 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसका पहला पेपर फाइनेंशियल रिपोर्टिंग का होगा। इसके बाद 26 सितंबर को फाइनेंशियल मैनेजमेंट, 28 सितंबर को ऑडिट एंड एथिक्स, 30 सितंबर को डायरेक्ट टैक्स, 3 अक्तूबर को इंडायरेक्ट टैक्स और 5 अक्तूबर को बिजनेस सॉल्यूशन व केस स्टडी का मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
सीरीज-2 का शेड्यूल
पेपर विषय तारीख
पेपर 1 फाइनेंशियल रिपोर्टिंग 23 सितंबर
पेपर 2 फाइनेंशियल मैनेजमेंट 26 सितंबर
पेपर 3 ऑडिट एंड एथिक्स 28 सितंबर
पेपर 4 डायरेक्ट टैक्स 30 सितंबर
पेपर 5 इंडायरेक्ट टैक्स 3 अक्तूबर
पेपर 6 बिजनेस सॉल्यूशन व केस स्टडी 5 अक्तूबर
48 घंटे में जारी होगी आंसर की
ICAI के अनुसार, मॉक टेस्ट के प्रश्नपत्र निर्धारित परीक्षा दिवस पर सुबह 9:30 बजे तक BoS नॉलेज पोर्टल और BoS MTP रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
मॉक टेस्ट समाप्त होने के 48 घंटे के भीतर आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आंसर की के जरिए अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे और नवंबर में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा के लिए अपनी तैयारी को बेहतर कर सकेंगे।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi