Thursday , August 13 2026

राम मंदिर को कमाई का जरिया न बनाएं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने CEO की जगह धर्माचार्यों की नियुक्ति की मांग की

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं और ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। बुधवार को अयोध्या पहुंचे अजय राय ने कहा कि धार्मिक नगरी में CEO की नियुक्ति के बजाय संतों और धर्माचार्यों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

अजय राय ने आरोप लगाया कि राम मंदिर को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है। उन्होंने मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में अब तक हुई कार्रवाई को भी ‘खानापूर्ति’ बताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।

चढ़ावे की कथित चोरी पर भी उठाए सवाल

अजय राय ने कहा कि जिन लोगों पर मंदिर के चढ़ावे की रकम गिनवाने या मामले में संलिप्तता के आरोप हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सामने लाया जाना जरूरी है।

कानून-व्यवस्था और महंगाई पर भी सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि कानून-व्यवस्था, मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि लोग कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे हैं।

अजय राय ने भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान प्रभावित की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर में हुई ब्राह्मण की हत्या का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का इंतजार खत्म होने वाला, जल्द होगा नाम का ऐलान

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *