Friday , October 2 2026

ईरान के बीच ट्रंप का बड़ा बयान: होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण, अल्लाह का लिया नाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका का इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर ‘पूर्ण नियंत्रण’ है और वह इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखने की उम्मीद करते हैं। ट्रंप ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को ‘स्टील की दीवार’ बताया और कहा कि ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान की सैन्य और आर्थिक स्थिति पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास पर्याप्त नौसेना या वायुसेना नहीं बची है और उसके सैनिकों को वेतन देने के लिए भी पैसे की कमी है।

ट्रंप ने ईरान पर केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए उसकी अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने महंगाई दर का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान की स्थिति लगातार खराब हो रही है। अपने पोस्ट के अंत में ट्रंप ने ‘अल्लाह की स्तुति हो’ भी लिखा।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। इस मार्ग से अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है, इसलिए यहां किसी भी तरह का व्यवधान वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर डाल सकता है।

Check Also

भविष्य की लड़ाई में AI और ड्रोन का होगा बड़ा रोल, एलन मस्क को पेंटागन ने दी अहम जिम्मेदारी

अमेरिका ने भविष्य के युद्ध में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों और सैन्य क्षमताओं की पहचान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *