Saturday , October 3 2026

Mirzapur The Movie: फिल्म को लेकर बोले फरहान अख्तर, ‘दर्शकों की मांग पर लिया फैसला’; जितेंद्र कुमार ने कही ये बात

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खबर है। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने फैंस के प्यार और उत्साह पर बात की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों की मांग और उनके लगातार मिले प्यार का नतीजा है।

फरहान अख्तर ने फैंस को दिया श्रेय

ट्रेलर लॉन्च के दौरान फरहान अख्तर ने कहा कि ‘मिर्जापुर’ को शुरुआत से ही दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि जहां भी वह जाते थे, लोग उनसे पूछते थे कि ‘मिर्जापुर’ कब लौटेगा।

फरहान के मुताबिक, फिल्म की घोषणा के बाद भी फैंस लगातार इसकी रिलीज डेट को लेकर सवाल कर रहे थे। ऐसे में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों की मांग का नतीजा कहना गलत नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मेकर्स इस बात को लेकर बेहद खुश और आभारी हैं कि फिल्म में ओरिजिनल कास्ट के साथ शानदार नई कास्ट को भी जोड़ा गया है।

जितेंद्र कुमार ने फैंस से की खास अपील

फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार ने भी फैंस से खास गुजारिश की। उन्होंने कहा कि दर्शक उनके किरदार बबलू भैया पर भी उतना ही प्यार बरसाएं, जितना उन्होंने ‘पंचायत’ में जीतू भैया के किरदार को दिया है।

जितेंद्र कुमार ने कहा कि अब बबलू भैया की वापसी हो रही है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस किरदार को भी पसंद करेंगे।

ट्रेलर में दिखा कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू का भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की कहानी को आगे बढ़ाती है। ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित जैसे लोकप्रिय किरदार एक बार फिर नजर आ रहे हैं।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर ‘मिर्जापुर’ के फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Check Also

पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत ने जीता दिल, रवीना-सोनम से कंगना तक ने किया सम्मान

फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में हुई घटना के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *