Saturday , October 3 2026

TCS Data Breach: कर्मचारी डेटा को लेकर सामने आया अलर्ट, कंपनी ने ग्राहकों की जानकारी सुरक्षित बताई

देश की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने सोमवार को बताया कि उसे थ्रेट-इंटेलिजेंस अलर्ट मिले हैं। इनमें कर्मचारियों की कुछ बुनियादी जानकारी लीक होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अब तक ग्राहकों के डेटा, ग्राहकों के सिस्टम या कंपनी के अपने ऑपरेशनल सिस्टम पर किसी तरह के असर के संकेत नहीं मिले हैं।

चार साल से ज्यादा पुरानी जानकारी होने की आशंका

TCS ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि थ्रेट-इंटेलिजेंस अलर्ट में कर्मचारियों की कुछ जानकारी लीक होने का दावा किया गया है। कंपनी के शुरुआती आकलन के मुताबिक, यह जानकारी चार साल से अधिक पुरानी प्रतीत होती है और केवल कर्मचारियों की बेसिक जानकारी तक सीमित है।

कंपनी के अनुसार, हमलावर ने कथित तौर पर हमले में ‘पासवर्ड स्प्रे’ और ‘मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) फटीग’ जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करने का दावा किया है।

सुरक्षा व्यवस्था को बताया प्रभावी

TCS ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से अधिक समय से इस तरह की तकनीकों के खिलाफ मजबूत सुरक्षा उपाय अपना रही है। कंपनी के मौजूदा आकलन के अनुसार, उसके सुरक्षा उपाय प्रभावी बने हुए हैं।

कंपनी ने कहा कि वह मामले की लगातार निगरानी कर रही है। नई जानकारी सामने आने पर उसका आकलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।

शेयर में मामूली गिरावट

डेटा लीक से जुड़ी खबर के बीच सोमवार को TCS के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.80 फीसदी गिरकर 2,434 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, बेंचमार्क इंडेक्स में 0.06 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

PFRDA का बड़ा लक्ष्य: पांच साल में 35-40 करोड़ गैर-सरकारी NPS ग्राहक

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के विस्तार को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया है। नियामक अगले पांच वर्षों में गैर-सरकारी NPS ग्राहकों की संख्या मौजूदा करीब 90 लाख से बढ़ाकर 35-40 करोड़ करना चाहता है।

PFRDA के अध्यक्ष सिवासुब्रमणियन रामन ने शुक्रवार को कोलकाता में यह लक्ष्य साझा किया। उन्होंने कहा कि पेंशन क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से हर साल दो से तीन करोड़ नए ग्राहक जुड़ने की उम्मीद है।

PFRDA का फोकस निजी क्षेत्र के कर्मचारियों, स्वरोजगार करने वाले लोगों और अन्य गैर-सरकारी वर्गों तक NPS की पहुंच बढ़ाने पर है। इसके लिए बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी अहम भूमिका निभाएंगे।

नियामक अटल पेंशन योजना (APY) की सफलता को NPS के विस्तार में दोहराना चाहता है। APY के तहत 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े हुए हैं। PFRDA ने BSE टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित StAR NPS प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया है।

इसके अलावा, नियामक ने चार नए पेंशन फंडों को मंजूरी दी है। इसके साथ NPS के तहत पेंशन फंडों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

Check Also

भारत में कंपनियों की पहचान कैसे होती है? टाटा के अलग-अलग नामों से समझें कंपनी की संरचना और प्रकार

टाटा समूह से जुड़े विवाद के बीच इन दिनों टाटा ट्रस्ट्स, टाटा संस और टाटा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *