Thursday , August 6 2026

रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान: राहुल और खरगे कर रहे भ्रम फैलाने की राजनीति, बहस से बच रहा विपक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर संसद में हंगामा करने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भ्रामक बातें फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष बहस से बच रहा है।

संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह नियमित रूप से सदन में मौजूद रहते हैं और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले सदन की कार्यवाही बाधित करता है और फिर सरकार पर चर्चा से बचने का आरोप लगाता है।

भाजपा सांसद ने कहा कि संसद चलने दी जाए तो सरकार हर मुद्दे पर खुलकर जवाब देगी। उनके अनुसार, विपक्ष पोस्टर और प्रदर्शन की राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार चर्चा के माध्यम से जवाब देने के पक्ष में है।

रविशंकर प्रसाद ने झारखंड में कथित परीक्षा अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने एक ऐसी कंपनी को परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी दी, जिसे पहले अन्य राज्यों में प्रतिबंधित किया जा चुका था। इस मामले में उन्होंने राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार और एनडीए हर विषय पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं, जबकि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

Check Also

अतीक अहमद के पांच बेटों में चार का आपराधिक रिकॉर्ड, आबान पर भी दर्ज हो चुकी थी एफआईआर

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *