Sunday , September 20 2026

राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पूर्व अनुमोदन खत्म; आधार दिखाकर मिलेगा सुगम दर्शन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन को और अधिक सुगम बनाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। नई व्यवस्था के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अब सुगम दर्शन पास के लिए पूर्व अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। वे केवल अपना आधार कार्ड दिखाकर पास प्राप्त कर सकेंगे।

ट्रस्ट ने राम दरबार दर्शन के लिए लागू विशेष पास व्यवस्था भी समाप्त कर दी है। अब श्रद्धालु सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करने के बाद सीधे प्रथम तल स्थित राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए अलग से पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।

अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के माध्यम से कराए जाते थे, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। इससे दर्शन व्यवस्था अधिक सरल होगी और श्रद्धालुओं का समय भी बचेगा।

सावन के पावन महीने में अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में ट्रस्ट के इस फैसले से बुजुर्गों सहित सभी श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मेरठ से दर्शन के लिए आई श्रद्धालु निधि ने बताया कि इस बार बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया के रामलला और राम दरबार दोनों के दर्शन आसानी से हो गए। वहीं, ग्वालियर से आए राकेश शर्मा ने कहा कि नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं की परेशानी काफी कम होगी और दर्शन पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएंगे।

Check Also

अयोध्या में रामलला के संघर्षकाल की झलक: टेंट से अस्थायी मंदिर तक की गाथा श्रद्धालुओं के लिए होगी उपलब्ध

अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *