Saturday , September 19 2026

सीएम धामी ने शुरू किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम, कहा- समाज में सकारात्मक सोच और संवाद होगा मजबूत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद और जनजागरूकता का एक प्रभावी माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक सोच और उपयोगी सूचनाओं के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम सामाजिक जागरूकता, सकारात्मक संवाद और स्थानीय मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि रेडियो के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि बदलते दौर में भी रेडियो अपनी विश्वसनीयता और व्यापक पहुंच के कारण लोगों से सीधे जुड़ने का प्रभावशाली माध्यम बना हुआ है। ऐसे प्रयास समाज को जागरूक करने के साथ-साथ सकारात्मक बदलाव लाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने ओहो रेडियो की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह मंच जनहित, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद को आगे बढ़ाएगा।

Check Also

उत्तराखंड: लाडली इंतजार करती रही पिता का, जन्मदिन पर तिरंगे में लिपटा आया पार्थिव शरीर; भावुक कर देगी कहानी

छह साल की गिन्नी के लिए 16 सितंबर का दिन बेहद खास था। उसे अपने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *