Tuesday , September 15 2026

चढ़ावा चोरी केस में कोर्ट सख्त, सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 10 अगस्त तय अगली तारीख

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अदालत ने सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। सोमवार को जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें 10 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया गया।

जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल लगातार कर रही हैं। अब तक चार चरणों की रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा चुकी है। उनकी निशानदेही पर तीन चारपहिया वाहन, नकदी, आभूषण और मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। इस दौरान जांच की प्रगति और आगे की न्यायिक कार्रवाई पर अदालत में सुनवाई होने की संभावना है।

Check Also

नकली सिक्कों की फैक्टरी का खुलासा, लागत पांच रुपये और कमीशन 400 रुपये; 25 साल पुराना नेटवर्क आया सामने

जाली नोटों के बाद अब नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सहारनपुर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *