Wednesday , September 16 2026

पत्नी को मिली ऑनलाइन गालियों पर छलका ट्रेविस हेड का दर्द, विराट कोहली के साथ रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मैच के बाद विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित हैंडशेक विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पहली बार इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया है कि उनके और विराट कोहली के बीच किसी तरह का व्यक्तिगत विवाद नहीं है।

ट्रेविस हेड ने कहा कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, वह खेल का हिस्सा था और उसे लेकर किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच ऐसा कुछ है जिसे ठीक करने की जरूरत है। जो हुआ, वह प्रतियोगिता का हिस्सा था और मैंने उसे उसी तरह लिया।”

हेड ने इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी जेसिका डेविस को मिले अपमानजनक संदेशों और गालियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद का असर सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि उनके परिवार पर भी पड़ा। हालांकि, उनकी पत्नी ने पूरे घटनाक्रम को बेहद संयम और समझदारी के साथ संभाला।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रियाएं आज के दौर का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन जो लोग इस माहौल के अभ्यस्त नहीं होते, उनके लिए ऐसी परिस्थितियों का सामना करना कठिन होता है। उनके मुताबिक, कुछ समय बाद लोग इन विवादों को भूल जाते हैं, लेकिन उस दौरान परिवार को काफी दबाव झेलना पड़ता है।

आईपीएल 2026 के दौरान मैच के बाद कैमरों में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हैंडशेक को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। हालांकि, ट्रेविस हेड के ताजा बयान के बाद इस विवाद पर काफी हद तक विराम लग गया है।

Check Also

भारत ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा स्टेडियम; मैदान से निकले नकवी

दुबई में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *