दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर गायक सोनू निगम का जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने सोनू निगम से पूछा कि दिल्ली में जारी छात्र प्रदर्शन पर उनका क्या कहना है। इस पर उन्होंने कहा, “मैं यहां किसलिए आया हूं… बस, बस।” इसके बाद जब उनसे दोबारा सवाल किया गया तो उन्होंने बातचीत आगे बढ़ाने से मना करते हुए कहा, “अभी हो गया, बस।”
सोनू निगम की इस प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनके जवाब पर नाराजगी जताई, जबकि कुछ ने इसे निजी पसंद बताते हुए उनका समर्थन भी किया।
गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को लेकर कई फिल्मी और टीवी हस्तियों ने सार्वजनिक रूप से अपनी राय रखी है, जबकि कुछ ने इस पर टिप्पणी करने से दूरी बनाए रखी है। सोनू निगम का यह वीडियो भी इसी क्रम में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi