Tuesday , September 15 2026

रेलवे भर्ती 2026: 10वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए 6,777 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन का मौका, परीक्षा नहीं होगी

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway-NFR) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत वर्ष 2025-26 और 2026-27 प्रशिक्षण सत्र के लिए 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे) निर्धारित की गई है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे)
    शैक्षणिक योग्यता

तकनीकी ट्रेडों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं में कम से कम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

मेडिकल लैब टेक्नीशियन (पैथोलॉजी/रेडियोलॉजी) ट्रेड के लिए 10वीं में 50% अंक और भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

आयु सीमा

19 अगस्त 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई के अंकों के औसत के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया होगी।

स्टाइपेंड

  • प्रथम वर्ष: ₹9,600 प्रति माह
  • द्वितीय वर्ष: ₹10,560 प्रति माह
  • तृतीय वर्ष: ₹11,040 प्रति माह
    आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और अन्य पात्र अभ्यर्थियों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, दिव्यांग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और सभी महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान 10वीं, आईटीआई और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक आवेदन मिलने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

Check Also

एमसीसी में 116 यूजीडी हेल्पर पदों पर भर्ती, 50 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन; जानें शर्तें

मैसूर महानगर पालिका (MCC) ने यूजीडी हेल्पर के 116 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *