Tuesday , July 21 2026

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च के दौरान बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, कई जवान घायल

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर से संसद की ओर निकाले जा रहे CJP के प्रस्तावित मार्च के दौरान सोमवार को हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के अनुसार, झड़प में एक सब-इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड के पास पथराव भी किया।

इसी बीच CJP से जुड़े अभिजीत दीपके की गाड़ी को भीड़ द्वारा घेरने, वाहन में तोड़फोड़ करने और टायरों की हवा निकालने के आरोप सामने आए। बताया गया कि उस समय गाड़ी में सोनम वांगचुक की पत्नी और दक्षिण भारत के एक अभिनेता भी मौजूद थे। हालांकि, CJP प्रवक्ता सौरव दास ने स्पष्ट किया कि अभिजीत दीपके को न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया।

घटना पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार युवाओं की बात सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करवा रही है। उन्होंने सरकार से छात्रों और प्रदर्शनकारियों की मांगों पर बातचीत करने की अपील की।

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है।

Check Also

West Bengal: 1993 पुलिस फायरिंग मामले में आयोग की रिपोर्ट आज होगी सार्वजनिक, जानिए ममता कनेक्शन और पूरा घटनाक्रम

पश्चिम बंगाल सरकार सोमवार को 21 जुलाई 1993 की पुलिस फायरिंग मामले से जुड़ी न्यायमूर्ति ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *