Tuesday , November 3 2026
Breaking News

वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी ही नहीं, इन प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स के लिए भी दिग्गजों के बीच मुकाबला

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल केवल ट्रॉफी की जंग नहीं, बल्कि कई प्रतिष्ठित व्यक्तिगत और टीम पुरस्कारों की दौड़ भी तय करेगा। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले के बाद गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल, गोल्डन ग्लव और बेस्ट यंग प्लेयर समेत कई अवॉर्ड्स के विजेताओं का भी एलान किया जाएगा।

गोल्डन बूट की रेस सबसे रोमांचक बनी हुई है। फ्रांस के किलियन एमबापे 10 गोल के साथ सबसे आगे हैं, जबकि अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी आठ गोल के साथ उनके पीछे हैं। मेसी के पास फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर इस पुरस्कार की दौड़ पलटने का मौका होगा।

गोल्डन बॉल के लिए भी मेसी सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। उनके अलावा इंग्लैंड के जूड बेलिंघम, फ्रांस के किलियन एमबापे और माइकल ओलिसे, स्पेन के रोड्री और मिकेल ओयारजाबल भी इस सम्मान की दौड़ में हैं।

गोल्डन ग्लव के लिए अर्जेंटीना के एमिलियानो मार्टिनेज लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीतने की कोशिश करेंगे। स्पेन के उनाई सिमोन, इंग्लैंड के जॉर्डन पिकफोर्ड और जर्मनी के मैनुअल नोयर समेत कई गोलकीपर भी दावेदारों में शामिल हैं।

बेस्ट इमर्जिंग (यंग) प्लेयर अवॉर्ड की रेस में स्पेन के लैमीन यमाल और पाऊ कुबार्सी सबसे आगे माने जा रहे हैं। इनके अलावा फ्रांस के डिजायर डुए, इंग्लैंड के निको ओ’राइली, मोरक्को के अयूब बौअदी और मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा भी दावेदार हैं।

इसके अलावा टूर्नामेंट में अनुशासन के लिए फेयर प्ले अवॉर्ड, प्रशंसकों की वोटिंग से चुना जाने वाला गोल ऑफ द टूर्नामेंट और अन्य सम्मान भी फाइनल के बाद प्रदान किए जाएंगे। इस तरह विश्व कप का समापन केवल नई चैंपियन टीम के साथ नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और टीमों के सम्मान के साथ होगा।

Check Also

महारैली के लिए दिल्ली पहुंचे लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी: होटल में चेक-इन बंद, रात बिताने के लिए सड़कों पर भटके लोग

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने पहुंचे लोगों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *