Tuesday , November 3 2026
Breaking News

सरकारी नौकरी का मौका: BARC में पैरामेडिकल वैकेंसी, ₹44,900 शुरुआती वेतन के साथ शुरू हुई भर्ती

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने पैरामेडिकल श्रेणी के ग्रुप-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹35,400 से ₹44,900 तक शुरुआती वेतन के साथ केंद्र सरकार के अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें साइंटिफिक असिस्टेंट/सी (मनोवैज्ञानिक) का 1 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (पैथोलॉजी) का 1 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (रेडियोग्राफी) के 2 पद और साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट) के 2 पद शामिल हैं। नियुक्तियां मुंबई स्थित BARC और कोलकाता के रेडिएशन मेडिसिन रिसर्च सेंटर (RMRC) में की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक, डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

चयन मुख्य रूप से पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं तो BARC संबंधित विषयों का स्क्रीनिंग टेस्ट भी आयोजित कर सकता है। उम्मीदवार इंटरव्यू और परीक्षा के लिए हिंदी या अंग्रेजी में से किसी भी भाषा का विकल्प चुन सकेंगे।

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/अन्य वर्ग: ₹150
एससी/एसटी और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

ऐसे करें आवेदन
BARC की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन जमा करें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Check Also

CBSE का नया एक्सपीरियंस सेंटर तैयार, छात्रों को मिलेगा सीखने का नया अनुभव; जानें कैसे मिलेगी एंट्री

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *