Monday , September 14 2026

रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी के भीतर की सड़क घोषित हुई आम रास्ता, प्रशासन ने लगाया सूचना बोर्ड

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर के भीतर बनी 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क को लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सार्वजनिक मार्ग घोषित कर दिया है। विभाग ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर बोर्ड लगाकर सड़क को अपनी संपत्ति बताते हुए आम लोगों के आवागमन के लिए खुला घोषित किया है।

यह सड़क वर्ष 2003-04 में तत्कालीन सपा सरकार के दौरान बननी शुरू हुई थी। बाद में 2016 में इसके चौड़ीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ, जिसमें से करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का विस्तार कराया गया।

वर्ष 2019 में निजी विश्वविद्यालय परिसर में सरकारी धन से कराए गए निर्माण कार्यों की शिकायत के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने जांच कराई थी। जांच में सरकारी बजट के उपयोग से जुड़े कई तथ्य सामने आए थे और रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी।

अब तक इस सड़क का उपयोग मुख्य रूप से विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में था। हालांकि, PWD द्वारा सार्वजनिक मार्ग घोषित किए जाने के बाद इस रास्ते से आम लोगों की आवाजाही शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।

Check Also

सीएम योगी आज प्रयागराज में, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम पर टिकीं अधिवक्ताओं की नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *