Thursday , July 16 2026

NEET UG 2026: फीस रिफंड का एक और मौका, बैंक खाता विवरण अपडेट करने की नई अंतिम तिथि जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले यह अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित थी।

11.46 लाख अभ्यर्थियों ने जमा की बैंक जानकारी

एनटीए के अनुसार, 14 जुलाई 2026 तक 11,46,401 उम्मीदवार अपने बैंक खाते का विवरण जमा कर चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों ने बैंक डिटेल सफलतापूर्वक अपडेट कर दी है, उनके लिए परीक्षा शुल्क रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छात्रों को मिला अतिरिक्त मौका

एजेंसी ने बताया कि बड़ी संख्या में उम्मीदवार निर्धारित समय तक बैंक विवरण जमा नहीं कर सके थे। इसी कारण उन्हें एक और अवसर देने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। एनटीए ने उम्मीदवारों से समय रहते बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की अपील की है।

पेपर लीक के बाद दोबारा हुई थी परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा 21 जून 2026 को दोबारा कराई गई। इसी के चलते पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है और रिफंड सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है।

OMR शीट भी हुई जारी

इस बीच एनटीए ने दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर OMR शीट देख सकते हैं और अपनी प्रतिक्रियाओं का मिलान कर सकते हैं।

Check Also

भारतीय रेलवे में भर्ती का सुनहरा अवसर, स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के लिए 12 अगस्त तक करें अप्लाई

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *