Tuesday , September 15 2026

सरकारी नौकरी का मौका: HAL बैरकपुर में आईटीआई अप्रेंटिस के लिए वॉक-इन इंटरव्यू, जानें पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आईटीआई पास युवाओं के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने शानदार अवसर दिया है। HAL के बैरकपुर डिवीजन ने वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इस भर्ती के तहत फिटर (11 पद), मशीनिस्ट (7 पद), इलेक्ट्रीशियन (5 पद), वेल्डर (2 पद) और टर्नर (2 पद) पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 27 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/एसएससी/एचएससी उत्तीर्ण होना और संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त नियमित आईटीआई (CTS) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। ऐसे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे, जिन्होंने पहले किसी संस्थान में NAPS अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली हो या वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हों। इसके अलावा, एक वर्ष या उससे अधिक कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष, ओबीसी (NCL) के लिए 29 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 31 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 24 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

वॉक-इन इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो), आईटीआई NCVT प्रमाणपत्र, सभी सेमेस्टर की मार्कशीट तथा आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

Check Also

एमसीसी में 116 यूजीडी हेल्पर पदों पर भर्ती, 50 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन; जानें शर्तें

मैसूर महानगर पालिका (MCC) ने यूजीडी हेल्पर के 116 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *