Wednesday , September 16 2026

जसलीन रॉयल से माफी मांगते दिखे विशाल ददलानी, बोले- इंडस्ट्री में महिला कंपोजर कम

मुंबई: सिंगर और संगीतकार विशाल ददलानी ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद को लेकर सिंगर-गीतकार जसलीन रॉयल से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। ‘इंडियन आइडल’ के सेट से सामने आए एक वीडियो में विशाल ने माना कि उन्होंने पिछले साल जसलीन को लेकर जरूरत से ज्यादा टिप्पणी कर दी थी और इसके लिए उन्होंने सबके सामने माफी मांगी।

विशाल ददलानी ने कहा कि वह लंबे समय से जसलीन को जानते हैं और उनके संगीत की हमेशा सराहना करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में महिला कंपोजर्स की संख्या पहले से ही कम है और उनकी टिप्पणी का मकसद जसलीन को निशाना बनाना नहीं था। उन्होंने स्वीकार किया कि आयोजकों की आलोचना करते हुए उन्होंने गलत तरीके से अपनी बात रखी और इसके लिए खेद जताया।

विशाल की माफी पर जसलीन रॉयल भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा विशाल को अपना मेंटर और दोस्त मानती रही हैं। उनके मुताबिक, विशाल की टिप्पणी से उन्हें दुख जरूर पहुंचा था, लेकिन सार्वजनिक रूप से माफी मांगना उनकी बड़ी बात है और वह इसे स्वीकार करती हैं।

दरअसल, यह विवाद जनवरी 2025 में भारत में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान शुरू हुआ था। जसलीन रॉयल ने ओपनिंग एक्ट के तौर पर प्रस्तुति दी थी, जिसके बाद विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर उनकी गायकी को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। अब दोनों कलाकारों के बीच यह विवाद खत्म होता नजर आ रहा है।

Check Also

क्या शादी कर चुके हैं टॉम-जेंडाया? स्टाइलिस्ट के खुलासे ने बढ़ाई कपल के रिश्ते को लेकर हलचल

हॉलीवुड के चर्चित कपल टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी को लेकर चल रही अटकलों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *