Monday , October 26 2026
Breaking News

बकरी चराने को लेकर विवाद, खेत मालिक ने महिलाओं पर तानी बंदूक; धमकी देने का वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में बकरी के खेत में घास चरने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। अरनिया थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में खेत मालिक पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ बंदूक तानने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

बकरी के खेत में जाने पर शुरू हुआ विवाद

कमालपुर गांव निवासी रहीश के मुताबिक, रविवार सुबह एक पशुपालक की बकरी खेत में घास चरने चली गई थी। इसी दौरान खेत मालिक वहां पहुंचा और बकरी को खेत से भगा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद खेत मालिक पशुपालक के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा।

इस दौरान उसने कथित तौर पर चेतावनी दी कि अगर बकरी दोबारा खेत में दिखाई दी तो उसे काट दिया जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

महिलाओं से मारपीट, बंदूक तानने का आरोप

आरोप है कि विवाद के दौरान खेत मालिक के पक्ष से कई लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने और एक व्यक्ति द्वारा बंदूक तानने का आरोप है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

अयोध्या के राम मंदिर में आज ऐतिहासिक आयोजन, पहली बार मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में 26 अक्टूबर को पहली बार महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *