Friday , September 18 2026

हाई अलर्ट पर प्रशासन, थप्पड़ कांड के बाद गांव बना छावनी; बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र स्थित थिरोट गांव में ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एहतियात के तौर पर बाहरी लोगों और मीडिया के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

प्रशासन के मुताबिक, विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से सोशल मीडिया पर गांव पहुंचकर प्रदर्शन करने की घोषणाएं की गई थीं। संभावित तनाव को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और गांव की घेराबंदी कर दी गई।

गुरुवार सुबह से ही गांव के सभी प्रमुख रास्तों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है। प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, जबकि मीडिया कर्मियों को भी गांव के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन हालात पर नजर बनाए रहे।

गौरतलब है कि बुधवार को ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान हंगामा हुआ था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।

Check Also

अयोध्या राममंदिर: देव शिल्पी विश्वकर्मा की हुई पूजा, मंदिर परिसर में दिखा भक्तिमय माहौल

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विशेष पूजन-अनुष्ठान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *