Friday , September 18 2026

राम मंदिर ट्रस्ट विवाद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हमला, बोले- पूरे मामले की हो निष्पक्ष जांच

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव का हमला, पूरे ट्रस्ट की न्यायिक जांच की मांग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूरे ट्रस्ट को भंग कर मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की। अखिलेश ने कहा कि केवल इस्तीफे लेकर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता, पूरे प्रकरण की गहराई से जांच होनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि केवल इस्तीफे देकर मामले को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों का जिस तरह पुलिस ने स्वागत किया, उससे कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उनके मुताबिक, इस मामले में केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे ट्रस्ट की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सपा प्रमुख ने कहा कि यदि किसी मामले में ड्राइवर की जिम्मेदारी तय की जा सकती है, तो मालिक की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिसका नाम अंतरिम रिपोर्ट में नहीं था, वह अंतिम रिपोर्ट में कैसे शामिल हो गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति पर पूरे मामले की जिम्मेदारी डाली गई, रिपोर्ट के अनुसार वह उतना दोषी भी नजर नहीं आता।

अखिलेश यादव ने मांग की कि चढ़ावा प्रकरण के साथ-साथ ट्रस्ट के फैसलों, भूमि सौदों और पूरे प्रशासनिक तंत्र की भी निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।

Check Also

देहरादून में आज युवा संवाद, 140 युवाओं के साथ भविष्य के उत्तराखंड पर मंथन करेंगे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को प्रदेशभर के 140 चयनित युवाओं के साथ संवाद करेंगे। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *