उत्तराखंड में अवैध मजार पर चला बुलडोजर: सिंचाई विभाग की जमीन से हटाया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में प्रशासन ने अवैध मजार पर बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन के मुताबिक, यह मजार श्री नानकमत्ता साहिब स्थित नानक सागर जलाशय के किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी।
ADM पंकज उपाध्याय ने बताया कि एक महीने पहले संबंधित पक्षों को भूमि के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन तय समय सीमा में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया गया। इसके बाद प्रशासन, पुलिस और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संरचना को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि ध्वस्तीकरण के दौरान किसी प्रकार के मानव अवशेष या कब्र नहीं मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रदेश में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi