Saturday , November 7 2026
Breaking News

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

मऊ ब्यूरो

मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी ने मंगलवार को 11 बजे इंदारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। समाजसेवियों ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप बनवाने व विभिन्न ट्रेनों की ठहराव के लिए डीआरएम को ज्ञापन सौंपा।
अपने एक घंटे की निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने स्वचालित निरीक्षक यान से विन्डों ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए इन्दारा जंक्शन पहुँचे। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन भवन में स्थित केंद्रीकृत कंट्रोल पैनल, स्टेशन मास्टर कक्ष में विभिन्न रजिस्टर, स्टोर रूम, रिले रूम, जनरेटर रूम एवं यात्री प्रतीक्षालय का निरिक्षण किया। तथा रख-रखाव एवं साफ-सफाई को और बेहतर करने सम्बन्ध में निर्देश दिया । इस क्रम में उन्होंने स्टेशन यार्ड में पॉइंट एण्ड क्रासिंग एवं दोहरीघाट/फेफना साइड के क्रासओवर पॉइंट का परीक्षण किया। आरक्षण केंद्र में स्थित आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों का निरीक्षण किया। और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया । मंडल रेल प्रबंधक ने इन्दारा रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख-सुविधाओ पैदल उपरिगामी पुल, वाटर बूथ, सामान्य यात्री हाल, शौचालय आदि का भी संज्ञान लिया। स्टेशन एवं यात्री आरक्षण केंद्र के काउंटरों का निरीक्षण के पश्चात उन्होंने प्लेटफार्मों एवं ट्रैक के रख-रखाव एवं साफ-सफाई के सम्बन्ध में सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अशोक कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, सहायक मंडल इंजीनियर एस.के. पाण्डेय, सहायक मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (मऊ) विरेन्द्र कुमार बोनाल, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक डी.के सिंह समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे ।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *