Saturday , March 21 2026

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हुए हमले पर कांग्रेस आक्रामक, बोले- डराने और धमकाने से हम नहीं रुकने वाले

शनिवार को असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हुए हमले की कांग्रेस ने निंदा की है। उन्होंने इस हमले का दोष सत्तारूढ़ दल भाजपा पर मंढ़ दिया। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के गुंडों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले किया। असम में भाजपा ने अधिकार और न्याय की गारंटी को ध्वस्त करने की कोशिश की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता डराने और धमकाने से नहीं डरने वाले हैं।

भाजपा ने लोकतंत्र का अपहरण कर दिया- खरगे
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा भाजपा जोड़ो न्याय यात्रा वाहनों पर हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर, पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने देश में न्याय और हर अधिकार को ध्वस्त और कुचल दिया है। वह विरोधी आवाज को दबाना चाहती है। भाजपा के सत्ता में आते ही लोकतंत्र का अपहरण हो रहा है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस असम में भाजपा सरकार के इन डराने और धमकाने की रणनीतियों से डरने वाली नहीं है।

सीएम के गुंडों ने किया यात्रा के वाहनों पर हमला- वेणुगोपाल
एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कथित हमले का एक वीडियो साझा किया करते हुए कहा कि ‘सबसे भ्रष्ट’ सीएम हिमंत बिस्व सरमा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कितने डरे हुए हैं? देखिए उनके गुंडे हमारे कांग्रेस के पोस्टर और वाहनों को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में राज्य के लोग बड़ी संक्या में भाग ले रहे है, जिससे वहां के सीएम बौखला गए हैं। भीड़ से बौखलाए सीएम किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम के उत्तरी लखीमपुर शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर और पोस्टर तोड़ दिए गए हैं, जहां से यात्रा शनिवार को गुजरेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा दिन में बाद में अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले उत्तरी लखीमपुर के मुख्यालय शहर सहित लखीमपुर जिले के कई हिस्सों से होकर गुजरेगी।

Check Also

जनता को असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार के इशारे पर हुई बरेली हिंसा

रविवार को आप उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बयान जारी करते ...