योगी सरकार ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत प्रदेश में मीट-मछली और शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग इसका जल्द इसका आदेश जारी करेगा। बता दें कि राज्य सरकार ने 22 जनवरी को प्रदेश में शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय कुछ दिन पहले लिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस दिन प्रदेश भर में मीट-मछली की दुकानों को भी बंद रखने का निर्देश दे दिए हैं।
Check Also
राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पूर्व अनुमोदन खत्म; आधार दिखाकर मिलेगा सुगम दर्शन
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन को और अधिक सुगम बनाने के लिए ...
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi