Saturday , November 7 2026
Breaking News

अयोध्या में लें सोलर क्रूज का मजा, सीएम योगी ने उद्घाटन कर किया जल विहार, देखें तस्वीरें

रामनगरी में पर्यटकों के लिए सरयू के जल विहार को सुगम बनाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोलर क्रूज मारुति का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने हनुमानगढ़ी और श्री रामलला के पूजन-दर्शन किए। इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। सुबह 11:00 बजे रामनगरी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में राम भक्त हनुमान और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद दोपहर दो बजे सरयू किनारे कच्चा घाट पहुंचकर सोलर क्रूज मारुति का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने क्रूज की सवारी भी की।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी उनके साथ क्रूज में बैठे। मुख्यमंत्री को बिठाकर क्रूज कच्चा घाट से नया घाट तक गई।सरयू में जल विहार करने के बाद सीएम ने नाविकों को लाइफ जैकेट वितरित किए। सोलर क्रूज का एक दृश्य। 23 जनवरी से आम लोग भी इस बोट में सवारी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राम मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया और मंदिर निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...