Friday , November 6 2026
Breaking News

इसलिए नहीं चुनी गईं पंजाब और पश्चिम बंगाल की झांकियां, रक्षा मंत्रालय ने बताया फैसले का अहम कारण

गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की झांकी दिखाई जाती है। पश्चिम बंगाल और पंजाब ने आरोप लगाया है कि उनकी झांकी के साथ कथित तौर पर भेदभाव किया गया है। इस मुद्दे पर रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने अहम बयान दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि गणतंत्र दिवस की थीम के तहत ‘व्यापक विषय’ को दिखाने में नाकाम रहने के कारण दोनों राज्यों की झांतियों को परेड का हिस्सा नहीं बनाया गया। सूत्रों ने कहा कि विशेषज्ञ समिति ने पहले तीन दौर की बैठकों में पंजाब की झांकी के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद ही अंतिम फैसला लिया।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...