Friday , November 6 2026
Breaking News

शादी की मना करने पर हुई मारपीट, महिला सहित चार घायल, जांच हुई शुरू…

हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव बाग बधिक में युवती की शादी गांव के ही एक युवक से मना करने पर दो पक्षों के बीच 17 दिसंबर देर रात मारपीट हो गई । मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए । दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया । पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव बाग बधिक निवासी ओंकार सिंह ने बताया कि वह अपनी नातिन तुलसी की शादी गांव से बाहर किसी शहर में करना चाहता था । उसके गांव का भवानी सिंह अपने पुत्र की शादी उसकी नातिन के साथ करना चाहता था । इसी बात को लेकर 17 दिसंबर की शाम को वह अपने लड़के के साथ उसके घर आया। भवानी सिंह ने कहा कि वह उसकी नातिन का विवाह उसके लड़के के साथ कर दे ।

शादी के लिए मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया । मारपीट में एक पक्ष से भवानी सिंह एवं दूसरे पक्ष से ओंकार सिंह, उसकी पत्नी केला देवी एवं नाती किशोर कुमार घायल हो गए । पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां उनकी मरहम-पट्टी कर छुट्टी कर दे गई।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...