Friday , November 6 2026
Breaking News

चीन में कोरोना-विस्फोट से मचा हाहाकार, 8 जनवरी के बाद इस देश में लागू होगा नया नियम

चीन में कोरोना-विस्फोट हो गया है. जब से उसने कोविड-19 गाइडलाइन के प्रतिबंध हटाए हैं, चीन में कोरोना को लेकर दी जा रही छूट की वजह से इसके अन्य कई और वेरिएंट पैदा होने का भी खतरा हो गया है.

चीन ने लोगों को क्वारंटीन करने को लेकर बड़ा फैसला किया है. उसने कहा है कि अगले साल से 8 जनवरी के बाद देश में प्रवेश करने वालों को क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कोविड मरीजों की संख्या को रोज जारी करना बंद कर दिया है. अधिकारियों का अंदाजा है कि हाल ही के हफ्तों में कई शहरों में हजारों लोग कोरोना से संक्रमति हुए हैं.

जेनेवा यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल हेल्थ के डायरेक्टर एंटोनी फ्लाहॉल्ट ने एएफपी को बताया कि हर नया संक्रमण कोविड-19 का एक नया वेरिएंट बना सकता है. फ्लाहॉल्ट ने कहा, दुनिया में 140 करोड़ लोग अचानक SARS-CoV-2 वायरस के शिकार हो गए हैं. इससे कोरोना के नए वेरिएंट पैदा होने का खतरा है.

Check Also

यूपी दौरे पर नितिन नवीन: गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों के बीच भारतीय जनता ...