Friday , November 6 2026
Breaking News

हिंदी फिल्मों की हालत को देखते हुए फिल्म ‘भेड़िया’ ने बॉक्स ऑफिस पर…

वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसने फैंस को काफी इंप्रेस किया है।

फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और ट्विटर पर इसने खूब वाह-वाही बटोरी। चलिए जानते हैं कमाई के मामले में इसने कैसा रिस्पॉन्स किया है।

हिंदी फिल्मों की हालत को देखते हुए ‘भेड़िया’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। इसने पहले दिन 7.48 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन इसने 9.57 करोड़ रुपए की बिजनेस की है। तीसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिली और इसी के साथ इसने 11.50 करोड़ रुपए की कमाई की।

वहीं चौथे दिन की कमाई पर एक नजर डालें तो फिल्म ने महज 3.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। चार दिनों में इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.40 करोड़ रुपए है।

फिल्म के बारें में

फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, जिन्होंने 2019 की कॉमेडी ‘बाला’ और ‘स्त्री’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। निर्माता दिनेश विजन द्वारा समर्थित, यह फिल्म उनके हॉरर-कॉमेडी का हिस्सा है जिसमें ‘स्त्री’ और ‘रूही’ शामिल हैं, जिसमें राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा भी हैं।

Check Also

मणिपुर बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट, स्कूलों को इन तारीखों तक जमा करने होंगे अंक और दस्तावेज

4मणिपुर के उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (COHSEM) ने कक्षा 11वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *