Saturday , October 3 2026

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं अयोध्या की भव्यता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अयोध्या के श्रीराम मंदिर और सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन चुका है, लेकिन कुछ लोग इसके वैभव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों और सनातन धर्मावलंबियों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, विंध्याचल धाम और प्रयागराज के कुंभ जैसे आयोजन सनातन परंपरा की समृद्धि के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग पंथ और संप्रदाय अपनी-अपनी उपासना पद्धति का पालन करते हैं, लेकिन सभी के कल्याण की भावना सनातन परंपरा में निहित है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ के शिक्षा, स्वास्थ्य और लोककल्याण के क्षेत्र में योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्थापित संस्थाएं आज भी समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में संतों, धर्माचार्यों और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

गांधी जयंती पर सीएम योगी ने किया बापू का स्मरण, भजन सुने और उनके विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *