Saturday , September 26 2026

लखनऊ: परिवार की दो महिलाओं की हत्या के बाद मानस ने दी जान, मृतक के खिलाफ FIR पर चर्चा

गोमतीनगर में पत्नी दिव्या और बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी करने वाले बैंक अधिकारी मानस बाजपेयी के खिलाफ करीब एक महीने बाद हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। दिव्या के पिता सतीश चंद्र मिश्र की तहरीर पर गोमतीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एक महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

20 अगस्त को हुई इस वारदात के बाद करीब एक महीने तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई थी। अब दिव्या के पिता की तहरीर पर मानस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, जिस व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है, उसकी घटना के बाद ही मौत हो चुकी है।

तहरीर के मुताबिक, 20 अगस्त को मानस ने मिठाई वाला चौराहे के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य गेट पर अपनी पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद वह गोमतीनगर स्थित अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस कर रही अन्य पहलुओं की जांच

परिजनों के मुताबिक, मानस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को लेकर पहले भी प्रयास किया गया था। बताया गया कि 26 अगस्त को दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा की ओर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से थाने में तहरीर भेजी गई थी। परिजनों का कहना है कि उस समय एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की नए सिरे से जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि मानस को हथियार उपलब्ध कराने में किसकी भूमिका थी और क्या वारदात के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या साजिश थी।

ऑटो चालक से दोबारा पूछताछ होगी

वारदात के समय मानस के साथ मौजूद ऑटो चालक मुकेश से पुलिस दोबारा पूछताछ कर सकती है। पुलिस के मुताबिक, मानस के बुलाने पर मुकेश उसे लेकर मिठाई वाला चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा था।

आरोप है कि बैंक के बाहर मानस ने दिव्या की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद उसने ऑटो चालक को हथियार दिखाकर हुसड़िया चौराहे तक छोड़ने के लिए कहा। डर के कारण चालक उसे वहां ले गया। इसके बाद मानस अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन तूलिका की हत्या कर दी।

मृत व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर को लेकर सवाल

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल के मुताबिक, सामान्य कानूनी प्रक्रिया में मृत व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान नहीं है। उनके अनुसार, यदि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका या साजिश की जांच करनी हो तो उसके संबंध में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा सकती है।

इसी वजह से मानस की मौत के बाद उसके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कानूनी सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी।

घटनास्थल से मिले थे तीन हथियार

घटना के बाद मानस और उसकी बहन तूलिका के शव घर के एक कमरे में बेड पर मिले थे। पुलिस ने शवों के पास से दो पिस्तौल और एक तमंचा बरामद किया था।

पुलिस के अनुसार, मानस ने आत्महत्या से पहले व्हाट्सऐप स्टेटस भी लगाया था, जिसमें पत्नी की हत्या और खुदकुशी का जिक्र किया गया था। मामले में पुलिस हथियारों की बरामदगी, ऑटो चालक

Check Also

अमरोहा केस में विधायक उमेश शर्मा से पूछताछ की तैयारी, कई लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस

हसनपुर के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *