Monday , October 12 2026

योगी सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस सेवा, सीएम बोले- सही लोगों को चुनना जरूरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। अब बुजुर्ग महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे उनकी पहचान और निशुल्क यात्रा की सुविधा आसान होगी। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से रोजाना करीब 88 हजार से अधिक महिला यात्रियों को लाभ मिल सकता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं से बातचीत भी की। महिलाओं ने इस फैसले को बड़ी राहत बताते हुए कहा कि अब यात्रा के लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “अच्छे लोगों को चुनेंगे तो अच्छा ही होगा।”

इस योजना पर सरकार को हर महीने करीब 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है। योगी सरकार ने इसे महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

Check Also

राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुधारने की तैयारी, ऑनलाइन वीआईपी पास वाले भक्त दे सकेंगे फीडबैक

राम मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *