Sunday , October 11 2026

यूपी भाजपा ने घोषित किए अनुसूचित मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष, कुंदन को लखनऊ महानगर की कमान

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पार्टी ने रविवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। इसके तहत अवध, कानपुर, काशी और गोरखपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लखनऊ महानगर में कुंदन सिंह गौतम और लखनऊ जिले में अभिषेक रावत को अध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से की गई है।

अवध क्षेत्र में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

अवध क्षेत्र में अयोध्या जिले की जिम्मेदारी सियाराम रावत और अयोध्या महानगर की कमान अभिषेक सागर को सौंपी गई है। रायबरेली में राम बरन रावत, उन्नाव में प्रदीप कुमार राजपूत, सीतापुर में रामकिशोर कनौजिया और लखीमपुर में प्रमोद चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा हरदोई में रवि वाल्मीकि, अंबेडकरनगर में परशुराम चौधरी, बाराबंकी में मनोज कुमार कुरील, बलरामपुर में राजाराम गौतम, बहराइच में संजय राव, गोंडा में सचिन वाल्मीकि और श्रावस्ती में दिलीप सरोज को जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर क्षेत्र में भी नए अध्यक्ष घोषित

भाजपा ने कानपुर क्षेत्र में भी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की है। कानपुर उत्तर में विजय वाल्मीकि, कानपुर दक्षिण में जय नारायण कुरील, कानपुर ग्रामीण में राजेश कोरी और कानपुर देहात में सुमित कठेरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, औरैया में अशोक दोहरे, इटावा में शिवनीत सीनू कठेरिया, फतेहपुर में रविंद्र कुमार उर्फ रिंकू पुरी, कन्नौज में महिपाल कनौजिया और फर्रुखाबाद में अमित कठेरिया को अध्यक्ष बनाया गया है।

बुंदेलखंड के जिलों में बांदा से धनंजय चौधरी, महोबा से ईश्वर दयाल, झांसी महानगर से अमित खटिक, झांसी जिले से आकाश आर्य, ललितपुर से मीनू वाल्मीकि, हमीरपुर से कपिल वर्मा और जालौन से कैलाश बाबू वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

काशी क्षेत्र में इन नामों पर लगी मुहर

काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी मनोज सोनकर और वाराणसी जिले की जिम्मेदारी सुरेंद्र प्रताप को दी गई है। चंदौली में रंजीत कुमार, गाजीपुर में अमित सिद्धार्थ, मिर्जापुर में जयप्रकाश, भदोही में रमेश पासी, सोनभद्र में नीरज कनौजिया और जौनपुर में विमल गौतम को अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा मछलीशहर में आशीष सरोज, सुल्तानपुर में विश्व प्रताप कोरी, अमेठी में रोहित चौधरी पासी, प्रयागराज महानगर में संजय पासवान, प्रयागराज यमुनापार में दुबराज भारती, प्रयागराज गंगापार में सूरज पासी, प्रतापगढ़ में हरिश्चंद्र सोनकर और कौशांबी में शिवमूरत उर्फ भैयन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोरखपुर क्षेत्र में भी संगठनात्मक नियुक्तियां

गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष राजेश कुमार और गोरखपुर जिले के अध्यक्ष संजीव पासवान बनाए गए हैं। महाराजगंज में प्रमोद पासवान, कुशीनगर में नकुल वर्मा, देवरिया में विनोद कुमार, बस्ती में प्रभुदयाल वर्मा और संतकबीरनगर में राजू राणा पासवान को जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह आजमगढ़ में सौदागर भारतीय, लालगंज में अरविंद कनौजिया, मऊ में पवन कुमार परिवर्तन और बलिया में सुधीर पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने पर जोर

भाजपा की ओर से की गई इन नियुक्तियों को प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारियां नए पदाधिकारियों को सौंपी हैं। आगामी चुनावों के मद्देनजर इन नियुक्तियों के जरिए स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।

Check Also

राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुधारने की तैयारी, ऑनलाइन वीआईपी पास वाले भक्त दे सकेंगे फीडबैक

राम मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *