नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण में शामिल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में काउंसलिंग में पंजीकृत उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने पसंदीदा कॉलेज और एमडीएस पाठ्यक्रम चुनकर विकल्प लॉक करना होगा।
21 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
MCC ने दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू की थी। वहीं, चॉइस लॉकिंग की सुविधा 19 सितंबर से उपलब्ध कराई गई। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर चॉइस लॉक कर दें।
चॉइस लॉक करने के बाद उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
21 और 22 सितंबर को सीट आवंटन
दूसरे चरण के तहत सीट आवंटन की प्रक्रिया 21 और 22 सितंबर 2026 को होगी। इसके बाद सीट आवंटन का परिणाम 23 सितंबर को जारी किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।
NEET MDS काउंसलिंग 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
प्रक्रिया तारीख
पंजीकरण और शुल्क भुगतान 15 से 19 सितंबर 2026
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 16 से 21 सितंबर 2026
चॉइस लॉकिंग 19 से 21 सितंबर 2026
सीट आवंटन प्रक्रिया 21 से 22 सितंबर 2026
सीट आवंटन परिणाम 23 सितंबर 2026
रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 24 से 30 सितंबर 2026
शामिल उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन और साझाकरण 1 अक्तूबर 2026
ऐसे लॉक करें अपनी चॉइस
उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। चॉइस लॉक करने के लिए पहले पसंद के कॉलेज और एमडीएस पाठ्यक्रमों का चयन करें और उन्हें प्राथमिकता के क्रम में व्यवस्थित करें।
इसके बाद सभी विकल्पों को ध्यान से जांचने के बाद Choice Locking विकल्प पर क्लिक कर प्रक्रिया पूरी करें। चॉइस लॉक होने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi