Saturday , August 29 2026

खराब मौसम बना बड़ी वजह: दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट स्थगित, जानें नई तारीख पर क्या अपडेट

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के उम्मीदवारों के लिए एक बार फिर बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली पुलिस ने 27 और 28 अगस्त को आयोजित होने वाले शारीरिक सहनशक्ति एवं माप परीक्षण यानी PE&MT को स्थगित कर दिया है। लगातार खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते यह फैसला लिया गया है। अब इन दोनों तारीखों पर फिजिकल टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार करना होगा।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 27 और 28 अगस्त का फिजिकल टेस्ट फिलहाल नहीं होगा। हालांकि, बाकी निर्धारित कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले भी 22, 24 और 25 अगस्त को होने वाले शारीरिक परीक्षण को बारिश और मौसम की खराब स्थिति के कारण स्थगित करना पड़ा था, जिससे भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल प्रभावित हुआ है।

पहले स्थगित किए गए 22, 24 और 25 अगस्त के फिजिकल टेस्ट की नई तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं को अब क्रमशः 10, 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, 27 और 28 अगस्त को होने वाले टेस्ट की नई तारीखों को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नई सूचना का इंतजार करें।

जिन अभ्यर्थियों का PE&MT 27 या 28 अगस्त को होना था, उन्हें फिलहाल परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा करने के बजाय दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती से जुड़े नोटिस पर नजर बनाए रखें।

Check Also

उत्तराखंड NEET UG काउंसलिंग की तैयारी तेज, रैंक लिस्ट जारी; जानें आगे क्या करना है

उत्तराखंड में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *