Tuesday , November 3 2026
Breaking News

योगी बोले- किडनी खराब तो चल जाएंगे, हार्ट ब्लॉक हुआ तो दूसरे लोक की यात्रा हो जाएगी

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अस्पतालों की OPD पर अत्यधिक दबाव है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रोजाना 12,000 से 14,000 मरीज OPD में आते हैं, जबकि पीजीआई में यह संख्या 10,000 से 11,000 के बीच है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के एक साथ अस्पताल आने पर डॉक्टरों के लिए इलाज करना कितना चुनौतीपूर्ण हो जाता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

सीएम ने कहा कि आज के समय में स्मार्टफोन भी कई बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। 4 से 6 घंटे तक स्मार्टफोन का उपयोग करना भी एक तरह की बीमारी है। उन्होंने कहा कि हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। किडनी खराब होने पर व्यक्ति डायलिसिस के सहारे जीवन जी सकता है, लेकिन यदि हृदय में ब्लॉकेज हो जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

मुख्यमंत्री, शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है।

बीमारू भारत के साथ सशक्त भारत का सपना नहीं देख सकते

सीएम योगी ने कहा- स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने पर जब हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं, तब बीमारू भारत के साथ हम सशक्त भारत का सपना नहीं देख सकते हैं। किडनी खराब होने पर डायलिसिस से व्यक्ति चल सकता है, पर अगर हार्ट ब्लॉक होता है, उसके साथ दूसरे लोक की यात्रा प्रारंभ हो जाती है।

शादियों में खाने की क्वालिटी की कोई गारंटी नहीं

सीएम योगी ने कहा- मैंने इस दिवाली से ठीक पहले खाद्य पदार्थ पर मिलावट के खिलाफ छापेमारी करने के निर्देश दिए थे। सुबह 4 से 6 बजे के करीब सुबह छापेमारी हुई तो हजारों किलो मिलावटी खोवा नष्ट किया गया। शादी और ब्याह के फंक्शन में जब जाते होंगे तो क्या गारंटी की कैसा खाना मिल रहा है।

समय से जागने की आदत डालें। देर रात तक स्मार्टफोन का उपयोग बंद कर दें। गरीब को हार्ट की बीमारी कम होती है क्योंकि वह मेहनत खूब करता है। अब ऐसी बीमारी से इलाज की दिशा में भी हम अहम कदम उठा सकते हैं।

Check Also

दिवाली पर अयोध्या जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें: होटल का किराया, यात्रा का खर्च और रामलला के दर्शन की पूरी तैयारी

दिवाली के मौके पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *