Friday , September 18 2026

उत्तर प्रदेश: जिला पंचायत अध्यक्षों को मिला प्रशासक का दर्जा, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी व्यवस्था

उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक का दर्जा देने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष अपने कार्यकाल की समाप्ति के बाद नई पंचायत के गठन तक प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। इसी तरह की व्यवस्था जल्द ही प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों पर भी लागू किए जाने की तैयारी है।

सरकार के आदेश के अनुसार, जिला पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। नई जिला पंचायत के गठन और अध्यक्ष के चुनाव तक मौजूदा अध्यक्ष प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे, जिससे विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बाधित नहीं होंगी।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार अब यही व्यवस्था क्षेत्र पंचायतों (ब्लॉक) में भी लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए संबंधित प्रस्ताव पर अंतिम स्तर पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही ब्लॉक प्रमुखों को लेकर भी आदेश जारी किया जा सकता है।

Check Also

अयोध्या राममंदिर: देव शिल्पी विश्वकर्मा की हुई पूजा, मंदिर परिसर में दिखा भक्तिमय माहौल

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विशेष पूजन-अनुष्ठान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *