Monday , November 2 2026
Breaking News

वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार, वर्तमान और भविष्य हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज स्मृतिका वाटिका ददरी नैनी में पौधारोपण किया।

मंत्री नन्दी ने पौधारोपण कर कहा कि पौधारोपण से जहाँ प्रकृति का संरक्षण होता है, वहीं हमारी धरती माता का भी संवर्धन होता है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि प्रकृति की रक्षा में ” एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़े अभियान से जुड़ें और पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।

मंत्री नंदी ने कहा कि प्रकृति की रक्षा में लगाया हर एक पेड़ जलवायु संरक्षण और आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य है मां के प्रति अपने प्यार और सम्मान को एक नए रूप में दर्शाना है।
वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार है वृक्ष ही हमारा वर्तमान है और वृक्ष ही हमारा भविष्य हैं।

मंत्री नंदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइये हम सभी मिलकर प्रकृति की रक्षा करने कि लिए और हमारी माताओं को नमन करते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ें।

मंत्री नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 20 जुलाई को नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में एक दिन में 36.50 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लोक-कल्याणकारी संकल्प पूर्ण किया गया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपील की कि सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरुर लगाएं। क्योंकि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत चहल, नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, मण्डल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, हरिकेश तिवारी पूर्व नगर अध्यक्ष, ओमप्रकाश मिश्रा, अजय दुबे, घनश्याम जायसवाल, रवि मिश्रा, प्रशान्त ठाकुर, पार्षद अनूप पासी, जैकी तिवारी, अभिषेक सिंह, श्याम मिश्रा, समर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, उर्मिला यादव आदि उपस्थित रहे।

Check Also

दलेर मेहंदी विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, माफी मांगने से किया इनकार; बोले- इस्तीफा देने को तैयार

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *