Sunday , September 20 2026

उत्तर प्रदेश

करोड़ों की संपत्ति के लिए ससुर की हत्या? बहू ने रची ऐसी साजिश, हार्ट अटैक दिखाने की थी तैयारी

कानपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू शालू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि शालू ने ही हत्या की साजिश रची थी और पूर्व कर्मचारी विशाल को छह लाख रुपये में ...

Read More »

चंदा चोरी के बाद राम मंदिर की व्यवस्था बदली: नकदी का पूरा हिसाब डिजिटल, गणनास्थल पर कड़ी निगरानी

राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की पूरी व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब चढ़ावे की गिनती से लेकर बैंक तक नकदी पहुंचने की पूरी प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में होगी। पैसे का हिसाब भी पूरी तरह डिजिटल रखा जाएगा। चार ...

Read More »

भाजपा में बदलाव की बयार: यूपी विधानसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव की तैयारी, दावेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा अपने संगठन में लगातार बदलाव कर रही है। प्रदेश और क्षेत्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद अब जिला प्रभारियों को भी बदले जाने की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पुराने संगठन के प्रभाव में बनाए गए ...

Read More »

तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर: यूपी में तीन लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। उघैती थाना क्षेत्र में खितौरा के गोदी नगला के पास तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ...

Read More »

थानेदार सुसाइड केस में बड़ा खुलासा: बेटी के रिश्तों का पिता उठाता था फायदा, वकील भी देता था साथ

उत्तर प्रदेश के बस्ती में वाल्टरगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने थानेदार को हनीट्रैप में फंसाकर उनके निजी पलों का वीडियो बनाया था। इसके बाद उनसे एक ...

Read More »

अखिलेश यादव बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं: समाजवादी छात्रसभा ने तय की अपनी नई ड्रेस

समाजवादी पार्टी ने समाजवादी छात्रसभा के सदस्यों के लिए नई ड्रेस निर्धारित की है। अब छात्रसभा के सदस्य नीली शर्ट और नीली पैंट पहनेंगे। पार्टी की ओर से इसे संगठन के सदस्यों की नई पहचान के तौर पर लागू किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार ...

Read More »

सीएम योगी का शिक्षकों के नाम संदेश: आपका ज्ञान और संस्कार राष्ट्र के भविष्य की नींव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस और अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम ‘पाती’ लिखकर शिक्षा और साक्षरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों को ज्ञान का दीप बताते हुए कहा कि वे आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। साथ ही उन्होंने बदलते तकनीकी ...

Read More »

यूपी में होमगार्ड भर्ती का अगला चरण: 14 सितंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा, एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) 14 सितंबर से शुरू होगी। इसमें करीब एक लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रदेश के 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिनमें 14 पीएसी वाहिनी और ...

Read More »

मौत बनकर गिरी दीवार: यूपी में मलबे में दबे दादी-पोती, दोनों की दर्दनाक मौत; सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एचौरा गांव में एक मकान की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दादी और उनकी 11 साल की पोती की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव ...

Read More »

प्रो. टीके लहरी को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया, निदेशक-एमएस ने जाना हाल; वीसी तक पहुंची शिकायत

बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में करीब आठ महीने से भर्ती 85 वर्षीय इमेरिटस प्रोफेसर और पद्मश्री सम्मानित प्रो. टीके लहरी के साथ कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार्डियोथोरेसिक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरविंद पांडेय ने 29 अगस्त ...

Read More »