Monday , September 21 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज हुआ बदलाव, यहाँ चेक करें ताजा रेट

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में जारी उछाल पर आज विराम लगा और ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले 24 घंटे में करीब एक डॉलर नीचे आया है. इस बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है और आज यूपी सहित कई राज्‍यों में तेल के खुदरा रेट नीचे आ गए हैं.

 दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.जबकि डीजल 17 पैसे गिरकर 95.09 रुपये लीटर पहुंच गया है. यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में आज पेट्रोल 27 पैसे टूटकर 96.65 रुपये लीटर पहुंच गया है.

डीजल 26 पैसे गिरकर 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर गिरकर 83.26 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 91.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पटना में पेट्रोल 108.71 रुपये और डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Check Also

टाटा संस की चेयरमैनशिप पर घमासान के बीच नया विवाद, 5,000 करोड़ के ट्रस्ट ने कानूनी खर्च से बनाई दूरी

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को लेकर चल रहे ...