Saturday , July 11 2026

मुंबई से आया धमकी भरा कॉल, निशाने पर लाल किला; दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शनिवार सुबह हड़कंप मच गया। एक अज्ञात कॉलर ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर लाल किले को निशाना बनाने की धमकी दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने तत्काल दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया।

जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम ने उत्तरी जिला पुलिस को सतर्क किया। इसके बाद लाल किले और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस कॉल को फर्जी (हॉक्स कॉल) करार दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और धमकी देने वाले अज्ञात कॉलर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Check Also

मासूम की मौत से अस्पताल में हंगामा, एनेस्थीसिया के बाद बिगड़ी हालत; परिजनों का प्रदर्शन

केरल के कन्नूर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 महीने के मासूम ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *