Friday , March 20 2026

साइकिल से दुनिया की यात्रा करने निकले नॉर्वे के नागरिक का चोरी हुआ फोन दो दिन बाद हुआ बरामद

 पंजाब पुलिस ने लुधियाना में साइकिल से दुनिया की यात्रा पर निकले नॉर्वे के नागरिक के साथ हुई लूटपाट के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और लूटे गए फोन को भी बरामद कर लिया है।

 ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू बरामद मोबाइल को लिलीन्जेन को सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।”वीडियो में नॉर्वे के नागरिक ने कहा, ‘मैं लुधियाना पुलिस और राज्य पुलिस को धन्यवाद देना चाहता हूं। आखिरकार मुझे मेरा फोन वापस मिल गया।’

पंजाब पुलिस ने ट्विटर पर बताया, ” नॉर्वे के नागरिक एस्पेन लिलीन्जेन साइकिल से दुनिया की यात्रा पर निकले हैं। लुधियाना में उनके निजी सामान को लूट लिया गया था। लुधियाना पुलिस ने त्वारित कार्रवाई करते हुए घटना के दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बरामद मोबाइल को पीड़ित को लौटा दिया।”

 

Check Also

यूपी BJP अध्यक्ष: पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम बने प्रस्तावक, निर्विरोध चुनाव की संभावना प्रबल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय ...