Wednesday , November 4 2026

भगवंत मान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा-“कोमा में कांग्रेस, पहले टाइमिंग ठीक करें राहुल”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के AAP को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। सीएम मान ने कहा कि किसी राज्य की एक यात्रा करके चुनाव नहीं जीता जाता।

भगवंत मान ने कहा, ‘राहुल गांधी ने गुजरात की कितनी बार यात्रा की।   राज्य की एक यात्रा करके ही चुनाव जीतना चाहते हैं।’राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा, ‘चुनाव वहां पर हुए जहां सूरज डूबता (गुजरात) है और राहुल ने अपनी पदयात्रा वहां से शुरू की जहां पर सूर्योदय (कन्याकुमारी) होता है।’

भगवंत मान ने कांग्रेस विधायकों पर विरोधी दलों के पाले में जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘पार्टी इतनी कमजोर हो चुकी है कि वह अपने विधायकों को विरोधी दलों को सरकार बनाने के लिए बेच देती है, जब भी वो बहुमत से कम होते हैं।’

Check Also

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम की जीत: वर्जीनिया से दोबारा बने सांसद, जानें कितने वोट मिले

अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। चुनाव में भारतीय ...