Sunday , August 9 2026

Swara Bhaskar Dengue: स्वरा भास्कर को हुआ डेंगू, अस्पताल से पोस्ट शेयर कर फैंस को दी जानकारी

अभिनेत्री स्वरा भास्कर डेंगू की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी की जानकारी दी है। स्वरा ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की, जिसके बाद उनके प्रशंसकों को उनकी तबीयत के बारे में पता चला।

अस्पताल से तस्वीर साझा की

स्वरा भास्कर ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह अस्पताल के कपड़ों में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है और वह कैमरे की ओर देखकर विक्ट्री साइन बनाती दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, ‘सब कुछ कितनी तेजी से हो गया। डेंगू हो गया और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा!’

बीमारी से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी

स्वरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में डेंगू के लक्षणों या अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि उन्हें अस्पताल में कितने समय तक रहना पड़ेगा।

अविका गौर भी हो चुकी हैं अस्पताल में भर्ती

इससे पहले टीवी अभिनेत्री अविका गौर के डेंगू से संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। हालांकि, उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और अस्पताल से छुट्टी को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

स्वरा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर को हाल ही में टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में पति फहाद अहमद के साथ देखा गया था। इसके अलावा वह सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय नजर आती रही हैं।

Check Also

Usha Nadkarni: बेटे के रिश्ते पर छलका दर्द, 80 की उम्र में अकेली रह रहीं एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

टीवी और मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री उषा नाडकर्णी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *