Friday , July 10 2026

SSC JE Final Result Out: आयोग ने जारी किया अंतिम परिणाम, ऐसे डाउनलोड करें कटऑफ PDF

SSC JE Final Result 2025 जारी, 1,731 अभ्यर्थियों का चयन; कटऑफ और मेरिट सूची जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने फर्स्ट राउंड टेंटेटिव रिकमेंडेशन अलॉटमेंट (FRTA) सूची भी जारी की है, जिसके तहत 1,731 उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों में अस्थायी नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

ऐसे तैयार हुआ फाइनल रिजल्ट

आयोग ने बताया कि पेपर-2 की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई। इसके आधार पर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। अंतिम मेरिट सूची तैयार करने में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के अंक शामिल किए गए। पेपर-1 के अंकों का आयोग के नियमों के अनुसार नॉर्मलाइजेशन किया गया, जबकि कुछ पदों के लिए पेपर-2 के अंक भी सामान्यीकृत किए गए।

कितने उम्मीदवार हुए सफल?

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 15,607 उम्मीदवार पेपर-2 के लिए पात्र थे, जिनमें से 14,062 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसके बाद 11,052 उम्मीदवारों ने विभागीय वरीयता (Option-cum-Preference) भरी। अंततः 1,731 रिक्त पदों के लिए 1,731 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया।

  • श्रेणीवार चयन
  • सामान्य (UR): 780
  • ओबीसी: 432
  • एससी: 270
  • एसटी: 122
  • ईडब्ल्यूएस: 127

इसके अलावा दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के लिए भी अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं।

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

  • सामान्य वर्ग: 90 अंक (30%)
  • ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 75 अंक (25%)
  • अन्य श्रेणियां: 60 अंक (20%)

कहां देखें रिजल्ट और कटऑफ?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट, मेरिट सूची और कटऑफ PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के विभाग आवंटन की सूची भी जारी कर दी है।

Check Also

शिक्षकों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, दुर्घटना पर ₹1 करोड़ बीमा और ₹5 लाख कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *